मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकारी आवास पर भेंट की। भेंट के दौरान महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, व्यापार प्रकोष्ठ महानगर संयोजक अभिषेक खरें, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे, पूर्व पार्षद विजय भुर्जी, यशवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनंद द्विवेदी को नवीन कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया और संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *