कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल के पुनर्नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल को दोबारा पदभार मिलने पर कांग्रेसियों और आमजन में हर्ष की लहर है। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज में लगातार समर्थक और कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे।

20 मार्च की देर रात जैसे ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्षों की सूची जारी हुई, अमेठी में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। कई ब्लॉक अध्यक्षों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा को धन्यवाद देते हुए देश के जननायक राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति भी आभार प्रकट किया।

गौरतलब है कि प्रदीप सिंघल को पहली बार 2019 में जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखते हुए संगठन को मजबूती दी, जिसका परिणाम 2024 के चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत के रूप में सामने आया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताने के लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का आभारी हूं।” उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव में पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *