ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
जनपद जालौन में काग्रेस पार्टी के नये जिलाध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह सेंगर के बनने पर कोंच के कांग्रेसी जन खुश दिखे इस ताजपोशी को लेकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने अपने विचारों में कहा कि कांग्रेस पार्टी अब अरविंद सेंगर के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में और अधिक मजबूत बनकर उभरेगी और आने वाले लोक सभा चुनाव पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी उन्होंने कहा कि अब लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही हैं कांग्रेसी नेता अनिल पटेरिया मोहम्मद जाहिद श्री नारायण दीक्षित अखिल वेद आदि पार्टी नेताओं ने कहा कि अरविंद सेंगर को जिले की कमान मिलने पर जिले में पार्टी संगठन और अधिक सक्रिय हो जायेगा