ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
क्या है इतिहास, क्या है इस साल का थीम
: March 22 2025
बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इसी दिन 22 मार्च 1912 में बिहार और उड़ीसा को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके अलग-अलग राज्यों के रूप में बनाया गया था। इस साल बिहार अपना 113वां जन्मदिन मना रहा है! बिहार, भारत के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक दृष्टि से अहम राज्यों में से एक है।
बिहार ने केवल भारतीय राजनीति और समाज की धारा में अहम योगदान देने वाला राज्य है, बल्कि इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी अतुलनीय है। बिहार का इतिहास हजारों साल पुराना है। बिहार का प्राचीन इतिहास भारतीय सभ्यता के सबसे गौरवमयी अध्यायों में से एक है। प्राचीन काल में इसे मगध के नाम से जाना जाता था।
बिहार में ही चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक जैसे महान सम्राट हुए, बिहार में ही बौद्ध धर्म का उदय हुआ, बिहार में ही नालंदा जैसा विश्वविद्यालय था, जहां अध्ययन करने के लिए दुनिया भर से लोग आते थे। बिहार में ही भगवान महावीर ने पावापुरी में निर्वाण प्राप्त किया, बिहार में ही महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट को जन्म हुआ। बिहार का इतिहास सिर्फ पुराना नहीं, बल्कि अत्यंत समृद्ध और प्रेरणादायक भी है। बिहार के इसी गौरवाशली इतिहास को आगे बढ़ाने के लक्ष्य से हर साल बिहार दिवस मनाया जाता है। इसका लक्ष्य लोगों को बिहार और उसकी सभी खूबियों पर गर्व महसूस कराना है
बिहार राज्य का गठन 22 मार्च 1912 को हुआ था। इसी दिन बिहार और उड़ीसा को बंगाल से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया था। पहला बिहार दिवस 2010 में मनाया गया था। इस दिन बिहार में सार्वजनिक अवकाश होता है। पूरे राज्य में बिहार दिवस को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड और अन्य कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।
बिहार दिवस भारत के अलावा,अमेरिका , जर्मनी , ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया , कनाडा , बहरीन , कतर , संयुक्त अरब अमीरात, त्रिनिदाद और टोबैगो और मॉरीशस जैसे देशों में भी मनाया जाता है।
*Bihar Diwas 2025 theme: बिहार दिवस की थीम*
बिहार दिवस की इस साल की थीम है- ”उन्नत बिहार, विकसित बिहार”। इस थीम के तहत राजधानी पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत लगभग सभी जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बिहार सरकार ने 22 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और व्यवसाय बंद रहते हैं।