मध्य प्रदेश स्थित बाबा महाकाल मंदिर में अवैध वीआईपी दर्शन कांड

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में अवैध तरीके से रुपए लेकर श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन कराने के चर्चित मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में 2360 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी।

इस घोटाले में 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें 10 की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है और चार अब भी फरार हैं।

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब उज्जैन कलेक्टर खुद मंदिर पहुंचे और दो श्रद्धालुओं से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने पैसे देकर अवैध रूप से दर्शन किए। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों में से मंदिर के 8 कर्मचारियों, 2 मीडियाकर्मियों, 3 आउटसोर्स कर्मचारियों और कांग्रेस से जुड़े मंदिर समिति के पूर्व सदस्य को नामजद किया।

10 गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने धारा 318(4), 316(2), 316(5) BNS और धारा 193(9) बीएनएसएस के तहत केस दर्ज कर जांच जारी रखी है।

थाना महाकाल पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों से पूछताछ के बाद इस घोटाले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों को अब तक जमानत नहीं मिली है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।

महाकाल मंदिर में इस घोटाले ने श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों में आक्रोश फैला दिया है। मामले को लेकर मंदिर प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतना बड़ा रैकेट लंबे समय से कैसे चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *