ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
नौबतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एसटीएफ और पटना पुलिस के साथ अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने तीन लाख के इनामी अपराधी भरत सिंह को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी रही।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को यह सूचना मिली थी कि पूर्व में मारा गया कुख्यात जटहा का भाई भरत नौबतपुर में अपने साथियों के साथ जुटा है। सूचना की पुष्टि होने बाद एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम उस इलाके में पहुंच गई।
भरत और उसके साथियों की घेराबंदी की गई, लेकिन अपराधियों को जैसे ही इसकी भनक लगी उनके द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। एसटीएफ और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने भरत और उसके दो साथियों को दबोच लिया।