भाजपा नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से तीन बच्चों का किया मर्डर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

सहारनपुर के गंगोह कस्बे में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. जहां बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर गोली चला दी. जिससे 11 वर्षीय बेटी श्रद्धा, 6 वर्षीय बेटा देवांश और 4 वर्षीय बेटा शिवांश उर्फ शिवा की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा (31) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

पुलिस के अनुसार घटना के बाद योगेश ने स्वयं पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है. पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर देखा कि पत्नी और तीनों बच्चे खून से लथपथ पड़े थे, जबकि योगेश पास में ही खड़ा था. हालांकि, इस दौरान उसने भागने की कोशिश भी की लेकिन ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *