उत्तर प्रदेश कौशांबी पुलिस चेकिंग के दौरान 37 किलो 240ग्राम गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

जनपद कौशाम्बी: जिले के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण अपराध रोकने के अभियान में महेवाघाट थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह अपने पुलिस बल के साथ घोघपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि एक युवक आर्टिका गाड़ी सफेद रंग की जिसका नम्बर यू पी 70 एम टी 9223 से तेज रफ्तार से जा रहा है सूचना पर बिना देरी किए हुए थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ी को रोक लिया गाड़ी के कागजात के बारे में पूछा गया तो उसके न जवाब देने पर गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी की पीछे वाली सीट को फोल्ड कर गांजा की दो बोरी कम्बल से लपेटी कर रखी थी जिसका वजन करने पर 37 किलो 240 ग्राम था और युवक के पास 21सौ रुपए और दो अदद मोबाइल बरामद हुआ। पूछ ताछ करने पर अपना नाम देवेंद्र तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी उम्र लगभग 24वर्ष निवासी ग्राम सेंगरहा थाना पश्चिम सरीरा बताया जिसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *