ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख हेमराज मौर्या
बहराइच।सैयद सालार मसूद गाजी लगातार चर्चाओं में बना हुआ है।संभल में सैयद सालार मसूद गाजी की याद में हर साल लगने वाले नेजा मेले की परमिशन प्रशासन ने नहीं दी थी।संभल एएसपी ने सैयद सालार मसूद गाजी को लुटेरा और हत्यारा बताया था।इसके बाद संभल में सालार गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेले की परमिशन प्रशासन ने नहीं दी थी।
बता दें कि सैयद सालार मसूद गाजी की कब्र बहराइच में है।यहां दरगाह बनी हुई है।सालार मसूद गाजी को मोहम्मद गजनवी का भांजा माना जाता है।
बताते चलें कि सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर साल जेठ मेले का आयोजन होता है।पूरे 1 महीने के लिए इस मेले का आयोजन किया जाता है,लेकिन इस बार इस मेले पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।माना जा रहा है कि सालार गाजी को लेकर हो रहे विवाद की वजह से इस बार दरगाह पर लगने वाला ये मेला टल सकता है।
बता दें कि बहराइच में सालार गाजी की दरगाह पर लगने वाले पूर्वी भारत के सबसे बड़े एक मासीय जेठ मेले की नीलामी अचानक स्थगित कर दी गई है।इसके पीछे अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है।कल रविवार को सालार गाजी की दरगाह पर स्थित गोल कमरे में हर साल की तरह वार्षिक ठेकों की नीलामी होनी थी, लेकिन इस नीलामी को अचानक रोक दिया गया है। मेला-2025-26 के लिए नीलामी नहीं हो पाई है।इसके पीछे कोई वजह अभी नहीं बतायी गयी है।
बता दें कि वार्षिक नीलामी ठेके से सालार गाजी की दरगाह वक्फ नंबर 19 हर साल करोड़ों को लाभ होता है।चयनित ठेकेदार ठेका नीलामी के जरिए दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले में दुकानदारों से खूब पैसा वसूलते हैं।मेले की वजह से दुकानदारों को भी खूब लाभ होता है, लेकिन इस बार सालार गाजी को लेकर हो रहे विवाद के चलते इस मेले पर अंधेरे बादल छा गए हैं।