लखनऊ योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर उत्सव मना रही भाजपा

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रेस वार्ता की।इस मौके पर सीएम ने सरकार के आठ सालों की उपलब्धियों पर जारी एक पुस्तिका का विमोचन किया और सरकार की सेवा,सुरक्षा और सुशासन नीति पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री जारी की। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और उनके विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं। मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आठ वर्षों में किसान के उत्थान के लिए,बेरोजगारों को रोजगार देना,परंपरागत उद्यमिता को आगे बढ़ाया गया। सीएम ने कहा कि मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए जो कार्य किए गए। इसके लिए जनपद मुख्यालयों में तीन दिन दिवसीय कार्यक्रम चलाए जाएंगे। लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि 8 साल पहले यूपी में अराजकता का तांडव था और पहचान का संकट था,पहले दंगे,आतंक को लोगों ने देखा,आठ वर्ष पहले यूपी बीमारू राज्य माना जाता था,बेटियां और कारोबारी असुरक्षित महसूस करते थे। सीएम ने कहा कि आज वही यूपी अर्थ शक्ति के रूप में उभरा है। पहले यूपी विकास का ब्रेक माना जाता था,आज वही यूपी विकास का उदाहरण बनकर उभरा है।प्रदेश वही है,जनता वही है, सिस्टम वही है,सिर्फ सरकार बदलने मात्र से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

सीएम ने कहा कि 2017 से पहले किसान आत्महत्या करता था,जिस प्रदेश में तकनीकि का उपयोग करके किसान को समृद्ध बनाया जाना चाहिए था वहां पर किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया। सीएम ने कहा कि आज यूपी की जीडीपी में 28 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है,आज किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ों रुपये सीधे खाते में भेजे गए।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में सिंचाई की व्यापक व्यवस्था की गई,हमने यूपी में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए,कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की।इसका नतीजा हुआ कि दलहनी,तिलहनी फसलों के साथ अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ा। सीएम ने कहा कि पहले चीनी मिलें बंदी की कगार पर थीं,करोड़ों रुपये किसानों का बकाया था,हमने इसमें बदलाव किया,हमने चीनी मिलें बंद होने नहीं दीं। साथ ही छह मिलें स्थापित की।

सीएम योगी ने कहा कि आज 177 लाख लीटर एथेनाल का उत्पादन यूपी में हो रहा है,हमने 14 लाख निजी नलकूपों को बिजली की निःशुल्क व्यवस्था देकर किसानों को समृद्ध बनाया,2023-24 में गेहूं की खरीद के पहले करीब ढाई गुना खर्च किया,धान के क्रय में पहले की सरकारों की अपेक्षा 2017-2024 के बीच पांच गुना अधिक धान का मूल्य डीबीटी से किसानों के खाते में भेजी गई।

बता दें कि योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी उत्सव मना रही है,जिसकी शुरुआत आज सोमवार से हुई। यह उत्सव 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा।इसके तहत भाजपा यूपी में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी। इस क्रम में जिला स्तर पर कार्यशालाएं होंगी।

इस अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की अगुवाई में उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष के संदेश के साथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनमानस तक पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *