ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
बिहार विधानसभा में बिहार विनियोग विधेयक 2025 पेश होने के दौरान सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों पर जमकर हमला किया. सम्राट चौधरी ने विपक्ष के विधायकों को कहा कि आप लोग बैठे रहिएगा, तो अच्छा लगेगा. जाइएगा नहीं. हम लोग तीन मार्च को 2025-26 का बजट पेश कर चुके हैं और आज उस बजट की कुंजी लेने आए हैं. आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विकास की सोच के साथ बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है. 2004-05 का आखिरी बजट तेइस हजार करोड़ का था, और आज वह तीन लाख करोड़ तक पहुंच गया है. इस दौरान सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि पता नहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहां से आंकड़ा लाने का काम किया.सम्राट चौधरी ने कहा कि इनको जानना चाहिए. पिछले दो बजट में भी हमारे यहां 98 प्रतिशत राशि और पिछले बजट में 97 प्रतिशत राशि हम लोगों ने खर्च की है. उनको थोड़ा आइना दिखा देता हूं. सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी भाई समान हैं.बजट छोटा है. लेकिन, पूर्व उप मुख्यमंत्री के माता पिता के शासन काल में महज 23 बजट की राशि खर्च होती थी. जो लोग फर्जी होते है उनको हर चिज फर्जी दिखती है. 1989 के बाद बिहार में बिहार में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बना यही तो मैं कह रहा हूं कि 1990 के बाद बिहार में कुछ नहीं हुआ.सदन में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं जाति पर राजनीति नहीं करता और मैं BJP का सदस्य हूं. मैंने लालू जी के साथ काम किया है. लेकिन, हमारे विचार अलग थे. लोग पूछते हैं कि क्या मैं संघ कार्यालय गया हूं, तो मैं पूछता हूँ कि जब आपके पिता मुख्यमंत्री बने थे, क्या वे उस दिन संघ कार्यालय गए थे? मैं कहता हूँ, जिस दिन आप संघ कार्यालय जाएँगे, आपका भाग्य खुल जाएगा. सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं अपराधियों को नहीं छोड़ूँगा. अगर अपराधी कट्टा दिखाएगा, तो पुलिस उसे मार गिराएगी. पुलिस ने साफ कह दिया है कि जो भी अपराधी है, उसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा. अगर अपराधी कट्टा दिखाएगा, तो उसकी हत्या कर दी जाएगी. पुलिस ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी कहते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा, लेकिन, यहां राजा भी आया, रानी भी आई, राजकुमार भी आया और राजकुमारी भी आई. वहीं इस दौरान सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू 1990 से नाच ही देख रहे है. सम्राट चौधरी ने कहा किमैं लालू के अत्याचार से राजनीति में आया हूं. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मैंने गांधी मैदान में लालू यादव से माफी भी मंगवायी. आगे भी लालू यादव को झुकाने का काम करूंगा.