स्कूल की छुट्टी के बाद बच्ची को रोककर हेडमास्टर ने किया ‘बेड टच’! आक्रोशित भीड़ ने एच एम को बनाया बंधक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

समस्तीपुर में पांचवी क्लास की छात्रा से बैड टच करने का मामला सामने आया है. आरोप भी किसी और पर नहीं बल्कि विद्यालय के हेडमास्टर पर लगा है. जिसके बाद एचएम के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. घटना नगर थानाक्षेत्र के बहादुरपुर मध्य विद्यालय की है. पुलिस ने भारी विरोध के बाद आरोपी एचएम को हिरासत में ले लिया है.

जिला मुख्यालय स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर में हेडमास्टर पर पांचवी कक्षा की छात्रा से बैड टच और छेड़खानी का आरोप लगा है. इसको लेकर सोमवार की शाम विद्यालय परिसर में घंटो हंगामा हुआ. वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी हेडमास्टर को बंधक बना लिया. लोगों का आरोप था की सोमवार की शाम विद्यालय में छुट्टी के बाद हेडमास्टर के पास किसी काम से 5वीं कक्षा की तीन छात्राएं गयी थी. इस दौरान एचएम ने दो छात्राओं को घर जाने को कहकर एक छात्रा को रोक लिया.

विद्यालय से जब छात्रा घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती बतायी. ये सुन परिजन आक्रोशित होकर स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे. जिसके बाद सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को आक्रोशित लोगों के चंगुल से निकालकर थाना हिरासत में ले लिया. आक्रोशित परिजनों का आरोप है कि स्कूल के सीसीटीवी में हेडमास्टर की करतूत कैद हो गयी है. जिसमें एचएम उस बच्ची के साथ बैड-टच कर रहा था.

उधर इस मामले पर नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य हैं. पीड़ित बच्ची के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नगर थाना विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है. वहीं आरोपी हेडमास्टर पुलिस कस्टडी में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *