सिंगरौली में बस में जिंदा जला क्लीनर, आधी रात को मचा मौत का तांडव

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

सिंगरौली: जिले के बैढ़न बस स्टैंड में खड़ी 2 बसों में आधी रात अचानक आग लग गई, जिसके बाद घंटो तक बसें धू-धू कर जलती रही. इस घटना में एक क्लीनर की जलकर मौत हो गई. आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

रात 12 बजे भड़की आग

जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह बसें बैढ़न बस स्टैंड में पार्क की गईं थी. सोमवार रात करीब 12 बजे अचानक एक बस में आग की लपटें उठने लगीं. देखते-देखते पास में खड़ी दूसरी बस भी आग की चपेट में आ गई, जिससे बस स्टैंड में अफरा तफरी मच गई. वहीं, ड्राइवर ने तत्काल अन्य बसों को किनारे कर बचा लिया. आग इतना भीषण था कि दोनों बसें जलकर खाक हो गई और बस में सो रहे क्लीनर हरीश पनिका को भागने का मौका भी नहीं मिला, जिससे उसकी जलकर मौत हो गई.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

आग बुझाने पहुंचे जयंत पुलिस चौकी के प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया, “आग पर काबू पा लिया गया है. लेकिन आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने से पहले दोनों बसे पुरी तरह जल चुकी थीं.” वहीं, कोतवाली थाना पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और आग लगने का कारण भी पता करने में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *