काकोरी डबल मर्डर : मृतक रोहित और मनोज के घर पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर दिलाया कठोरतम कार्रवाई का दिया भरोसा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ काकोरी थाना अंतर्गत ग्राम पान खेड़ा में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। विधायक ने दोनों मृतकों रोहित राजपूत तथा मनोज राजपूत के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 – 5 लाख की सांत्वना राशि का चेक प्रदान किया। विधायक ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा की इस दुखद घटना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आहात है, उन्होंने परिवारों को सहायता राशि भेजी है। डॉ. सिंह ने कहा घटना के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरोजनीनगर में क्किसी भी हत्यारे, किसी भी अपराधी को कोई प्रश्रय नहीं है, कठोरतम कार्रवाई की जायेगी, सभी को सजा दिलाई जायेगी।

डॉ. सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बच्चों की शिक्षा, उनके रोजगार का प्रबंध किया जाएगा। युवाओं के भविष्य को अपनी प्राथमिकता बताते हुए विधायक ने कहा सरोजनीनगर एक परिवार है, दोनों परिवारों की हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी, ब्लाक प्रमुख सुनील रावत, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत एवं शिव बक्श सिंह, ग्राम प्रधान रामनरेश राजपूत, शक्ति केंद्र संयोजक राजू राजपूत, पार्षद लवकुश रावत, मंडल मंत्री धर्मवीर यादव, राजकुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाठक, मंडल उपाध्यक्ष श्याम मनोहर लोधी, जगन्नाथ लोधी, फूलन देवी, राजेश सिंह, शंकरी सिंह व अन्य मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *