पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, आठ हजार रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

खरड़ में तैनात था सहायक सब-इंसपेक्टर, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के दौरान मंगलवार को एसएएस नगर जिले के थाना शहर खरड़ में तैनात सहायक सब-इंसपेक्टर एएसआई संजय कुमार नंबर 459, एसएएस नगर को 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव खरड़ के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने उक्त पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई है जहां उसके केस का जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार है और उक्त पुलिस कर्मचारी ने विरोधी पक्ष को नोटिस जारी करने के बदले उससे 10000 रुपए रिश्वत मांगी है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इसमें उक्त एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एसएएस नगर स्थित थाना विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड पंजाब में उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *