दिल्ली में शादी में व्यस्त था परिवार, कपूरथला लौटे तो घर का हाल देख फटी रह गई आंखें… हो चुका था कांड

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

पंजाब से दिल्ली में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए कपूरथला का एक परिवार गया हुआ था। परिवार के लोग शादी से वापस कपूरथला लौटे तो घर की हालत देख सन्न रह गए। 
पंजाब के कपूरथला से एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था। परिवार के लोग दिल्ली में अपने किसी परिचित के शादी में शरीक होने गए थे। वहां से लौटे तो घर का हाल देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी गायब थी। चोरों ने परिवार के घर पर न होने का फायदा उठाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना कपूरथला के मोहल्ला प्रीत नगर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *