लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा; रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार चार लोगों की मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

सह संपादक कपिल गुप्ता

लखीमपुर खीरी : जिले में उत्तराखंड रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई. दो बाइक पर 5 लोग सवार थे. सभी मैलानी इलाके से रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ. घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इधर, इस हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उत्तराखंड से रुपईडिहा जा रही बस को कब्जे में लिया है.
शाहपुर के भीरा निवासी राम अवतार की सास की मृत्यु सोमवार रात हो गई थी. सूचना पर राम अवतार परिवार के लोगों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए संसारपुर के मैलानी निकला. मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद दो बाइक पर 5 लोग सवार होकर लौट रहे थे. रास्ते में जंगल के समीप उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस ने दोनों बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में राम अवतार (55) शिवकुमार पुत्र राम अवतार (35)
राधा पत्नी शिवकुमार (32), शिवांश पुत्र शिवकुमार (8) शामिल हैं. राकेश पुत्र राम अवतार गंभीर रूप से घायल को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया.

क्षेत्राधिकार गोला गवेंन्द्र पाल गौतम ने बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. दो बाइक पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग शाहपुर भीरा से संसारपुर थाना मैलानी अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे. लौटते समय रास्ते में हादसा हुआ. रोडवेज चालक बस खड़ी करके मौके से फरार हो गया. बस को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *