लखनऊ आनंद द्विवेदी को दूसरी बार महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपलक्ष में सरोजिनी नगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया भव्य स्वागत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के लगातार दूसरी बार लखनऊ महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में सरोजनी नगर विधानसभा विधायक द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष विजय मौर्य को राजेश्वर सिंह ने अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया और भगवान श्री राम की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
आनंद द्विवेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्नेहीजनों द्वारा किए गए भव्य स्वागत एवं शुभकामनाओ के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संबोधित किया।

इस अवसर पर एमएलसी श्री रामचन्द्र प्रधान , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह , के एन सिंह, मंडल अध्यक्षगण , पार्षदगण एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *