लखनऊ उप मुख्यमंत्री और विधायकों ने गिनाई आठ वर्ष सेवा, सुरक्षा और सुशासन की उपलब्धियां

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लखनऊ महानगर की सभी विधानसभाओं में सरकार की उपलब्धियों पर कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित एमएलसी मुकेश शर्मा विधायक डॉ नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह,ओ पी श्रीवास्तव, महापौर सुषमा खर्कवाल और एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने उपलब्धियां गिनाई और लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए गए । महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधानसभाओं के वरिष्ठ नेता गण कार्यक्रमों में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कैंट विधानसभा आलमबाग चंदन नगर गुलाब वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर लॉ एंड ऑर्डर और उद्योग जगत में उत्तर प्रदेश में अहम भूमिका निभाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का जो लक्ष्य रखा है। उसको पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश की सक्रिय भागीदारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का लक्ष्य रखा है जिसको प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती थी। 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में अराजकता और असुरक्षा का सफाया हुआ है और कानून राज्य स्थापित हुआ है।संगठित अपराधी और माफिया समाप्त किया जा चुके है और जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में सड़कों पुलो बिजली पानी शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है 8 वर्षों में प्रदेश में विकास की नई रफ्तार पकड़ी है।

प्रातः मध्य विधानसभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी मुकेश शर्मा ने लखनऊ नगर निगम के सामने झंडा वाला पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कहा की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सशक्त और समृद्ध बन रहा है।
सरकार अंत्योदय से सर्वोदय के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है और समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े शोषित, वचित एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर व्यक्तियों के लिए प्राथमिकता पर कार्य कर रही है उत्तर प्रदेश आज देश में गरीब कल्याण की अधिकांश योजनाओं को लागू करने में देश में प्रथम स्थान पर है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के प्रयासों से लखनऊ में 25 से ज्यादा फ्लाइओवर, रिंग रोड, गोमती नगर का विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन, टर्मिनल 3 एयरपोर्ट बनकर जनता को समर्पित हो चुके हैं।लखनऊ में ब्रह्मैस्त्र मिसाइल का निर्माण शीघ्र आरंभ होने जा रहा है।
मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 38 करोड़ की लागत से सीएसआर फंड से सभी विधानसभाओं में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट है । एशिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में बन रहा है।
प्रतिदिन 9 किलोमीटर रोड का निर्माण हो रहा है। नई दिल्ली से लेकर मेरठ तक रैपिड रेल भी जल्द ही प्रारंभ होने जा रही है।
एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन का कार्य किया जा रहा है जो प्रदेश में विकास को गति देगा।
माननीय मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी के नेतृत्व में एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की नीति पर कार्य करते हुए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं और लगभग 57 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं।
2017 से पहले गरीब व्यक्ति अपने इलाज के लिए असहाय थे पर आज इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निशुल्क इलाज होता है।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लखनऊ के हर वार्ड में बड़े स्तर पर विकास हुए है। मध्य विधानसभा में भी नगर निगम द्वारा 70/80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य हुए हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उत्तर विधानसभा में पंचायती राज भवन पुरनिया में विधायक डॉ नीरज बोरा , सरोजिनी नगर विधानसभा में आशियाना सेक्टर के 950 में विधायक डॉ राजेश्वर सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल , पूर्व विधानसभा कन्वेंशन सेंटर ए ब्लॉक इंदिरा नगर में विधायक ओपी श्रीवास्तव और पश्चिम विधानसभा के राज गार्डन में एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने आयोजित कार्यक्रम में राज्य में 8 साल के दौरान आए अभूतपूर्व परिवर्तनों का जिक्र करते हुए सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और डबल इंजन की सरकार द्वारा तीव्र गति से जारी विकास कार्यों का ब्योरा दिया।

विधायक डॉ नीरज डोरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। प्रदेश वासियों को हीन भावना का सामना करना पड़ता था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आज देश के हर कोने में उत्तर प्रदेश का मान सम्मान बढ़ा है और अब प्रदेश सुशासन और विकास की
पहचान बन चुका है।

राजेश्वर सिंह ने कहा कि पिछले 8 वर्ष में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में उत्कृष्ट और गुड गवर्नेंस के आधार पर सर्वोत्तम कार्य हुए हैं और 11.6 प्रतिशत की विकास दर से उत्तर प्रदेश देश में दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। कानून व्यवस्था सुदृढ हुई है और आज उत्तर प्रदेश सबसे सुरक्षित और सुशासित प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *