गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखकर डॉ०संजीव निरंजन ने करवाया रोजा इफ्तार कार्यक्रम

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

कोंच(जालौन)-नगर की गंगा जमनी तहज़ीब को बरकरार रखते हुए बुधवार को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम के आयोजक चिकित्सक संजीव निंरजन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को रोजा इफ्तार की दावत दी इफ्तार के लिए नगर के कई हिन्दू समुदाय के लोगो ने जलपान की व्यवस्था अपने हाथों से की।
नगर में आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए डॉ० संजीव निरजंन ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया उन्होंने नगर के हर एक क्षेत्र से मुस्लिमो को रोजा इफ्तार के आयोजन में शामिल होने की आपली की जिसका असर भी हुआ एक सैकड़ा से अधिक रोजेदारों ने वहां पहुँचकर रोजा इफ्तार किया इफ्तार के बाद में मुल्क में अमन चैन व भाई चारा मजबूत रहने की नमाज पढ़कर दुआ भी मांगी इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य बबृजबल्लभ सिंह सेंगर अनूप टीहर कृष्ण मुरारी राजकिशोर सुल्तान राईन दानिश प्रदीप कुमार आदि भारी संख्या में रोजेदार शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *