ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
कोंच सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद इकाई कोंच की नवीन कार्यकारणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र निगम निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित राजेन्द्र निगम के आवास पर चुनाव अधिकारी प्रांतीय संयोजक राजेश गुप्ता तथा प्रांतीय महासचिव राजेश निगोतिया के द्वारा निर्वाचन सम्पन्न कराया गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष बब्बू राजा निंरजन ने अपने कार्यकाल का वार्षिक विवरण दिया ततपश्चात चुनाव अधिकारियों ने घोषणा करते हुए राजेन्द्र निगम अध्यक्ष सचिव अमरेंद्र दुबे कोषाध्यक्ष प्रदीप निरजंन को मनोनीत किया गया तथा महिला प्रकोष्ठ से अंजली तिवारी को संयोजक बनाया गया इस मौके पर बोलते हुए प्रांतीय महासचिव ने कहा कि संस्था बहुत पुरानी है और इस संस्था में जो कार्य करता है तो वह निश्चित ही समाज सेवा के लिए काम करता है इस मौके पर बोलते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि जो उन्हें दायित्व सौंपा गया है उसका वह पूर्णरूप से निर्वाहन करेंगे उन्होंने कहा कि प्रांतीय पदाधिकारियों ने उन पर यह दूसरी बार भरोसा किया है वह पूर्व की भांति अच्छे से अच्छा कार्य कर संस्था को आगे बढाएंगे और सदस्यों को जुड़ने का काम करेंगे इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मयंक मोहन गुप्ता राम शंकर छानी राजीव रेजा त्रिभुवन पटेल नरसिंह बुंदेला विजय रावत दिनेश सोनी ओमकार नाथ पाठक आदि मौजूद रहे है