ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
कोंच आगामी आने वाले पर्व ईद उल फितर और नवरात्रि एवं रामनवमी को देखते हुए शांति समिति की बैठक कोतवाली में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
गुरुवार को कोतवाली में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग अधिकारियों के बुलाबे पर पहुँचे मुद्दा था आने बाले पर्व ईद उल फितर और नवरात्रि एवं राम नवमी का एसडीएम ज्योति सिंह ने उपस्थित दोनो समुदाय के लोगो से अपील की वह सुख और शान्ति से अपने अपने त्योहार मनाए जो भी प्रशासन पूरी तरह से आप लोगों के साथ है इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपने अपने सुझाव देने के लिए कहा और लोगों ने अपने सुझाव भी दिए कुछ लोगों ने बिजली पानी बनाये रहने की बात कही तो कइयों ने सफाई ब्यबस्था और आवारा जानवरों का मुद्दा उठाते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को कहा इस मौके पर सीओ डॉ० देवेंद्र पचौरी ने कहा कि पुलिस पूर्ण रूप से आपके साथ है शांति से त्योहार मनाए कानून का पालन करें यदि कोई किसी को परेशान करता है तो पुलिस उससे शख़्ति से निपटेगी पुलिस का गस्त बढ़ाया जा रहा है किसी की कोई समस्या है तो वह उसका निराकरण मिलकर करा सकता है नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि नगर की सफाई ब्यबस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है हर एक मंदिर और मस्जिद के रास्तों पर सुबह शाम सफाई हो रही है इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे काजी नसीरुद्दीन राहुल कुशवाहा आशुतोष रावत मोहम्मद अहमद महेंद्र कुशवाहा विनोद सोनी आदि मौजूद रहे है।