दिल्ली के शाहदरा में बेड के बॉक्स से मिला महिला का शव, मकान मालिक हिरासत में

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ

सह संपादक कपिल गुप्ता

नई दिल्ली: शाहदरा जिला के विवेक विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम एनक्लेव के डीडीए फ्लैट से महिला की सड़ी गली हालत में शव बरामद हुआ है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव बेड के अंदर से बरामद हुआ है, जिसे बैग में रखकर कंबल से लपेटा गया था.
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच जांच शुरू कर दी है. मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है.
शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम ने शुक्रवार रात 8 बजे बताया कि शुक्रवार शाम सत्यम एनक्लेव के डीडीए फ्लैट से तेज बदबू आने की शिकायत मिली, शिकायत मिलने पर विवेक विहार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मकान बाहर से बंद था. आसपास जांच की गई तो मकान के पिछले दरवाजे से ब्लड निकलता हुआ दिखाई पड़ा. इसके बाद ताला तोड़कर पुलिस की टीम अंदर गई. तलाशी ली गई तो बेड के बॉक्स से एक बैग मिला जो कंबल से लिपटा हुआ था. तलाशी ली गई तो बैग से महिला का शव बरामद हुआ.
डीसीपी का कहना की हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल महिला के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है.
शाहदरा एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने बताया, “हमें 4.37 बजे कॉल आया कि एक घर से बदबू आ रही है. घर का नंबर 118 ए, सत्यम एन्क्लेव, झिलमिल कॉलोनी है. ये विवेक विहार में डीडीए फ्लैट हैं. घर के मालिक विवेकानंद मिश्रा हैं, जिनकी उम्र 50-60 साल है. घर में एक महिला का शव मिला है, जो एक बैग में कंबल में लिपटा हुआ था. बैग एक बॉक्स के अंदर था और उस पर अगरबत्ती लगी हुई थी। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है, कानूनी कार्रवाई चल रही है.
पड़ोस में रहने वाले कार्तिक ने बताया कि उनके पड़ोसी विवेकानंद मिश्रा की उम्र तकरीबन 55 साल है. वह ट्यूशन पढ़ाया करते थे. कई दिनों से उनके मकान से बदबू आ रही थी. शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि कोई चूहा मर गया होगा. लेकिन जब तेज बदबू आने लगी तो उन्होंने मामले की शिकायत आरडब्ल्यूए पदाधिकारी से की. पदाधिकारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घर की तलाशी ली गई तो महिला का शव बरामद हुआ. बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *