ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
प्रयागराज: एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की प्रयागराज में हत्या कर दी गई. वारदात को तब अंजाम दिया गया जब इंजीनियर एसएन मिश्रा रात को अपने घर में सो रहे थे. शूटर ने कमरे की खिड़की से गोली मारी. प्रयागराज में एसएन मिश्रा एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर (वर्क) के पद पर कार्यरत थे. उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह देर रात घर में सोए हुए थे. हमलावर ने खिड़की से निशाना लगाकर उनको गोली मारी.