ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
नगर पंचायत शिवगढ़ निवासी रिद्धि मेडिकल स्टोर के मालिक राहुल शर्मा की बेटी अक्षरा शर्मा (रिद्धि शर्मा) ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल शिवगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया और घर वालों का नाम रोशन किया
आपको बताते चलें की सन 2018 इंटरमीडिएट मैं रिद्धि की बुआ ऐश्वर्या शर्मा ने शिवगढ़ ब्लॉक टॉप किया था और एक दिन के लिए शिवगढ़ थाने में थाना प्रभारी भी बनी थी और अब अक्षरा (रिद्धि शर्मा) भी अपनी बुआ के नक्शे कदम पर चल रही हैं और अपने मां-बाप का और घर वालों का नाम रोशन कर रही हैं
वही रिद्धि के पापा राहुल शर्मा का कहना है कि जैसे मेरी बहन पढ़ाई में अव्वल रही है वैसे ही मेरी बेटी भी पढ़ाई में बहुत रुचि रखती है ईश्वर से यही कामना करना चाहूंगा की बेटी आगे बढ़े और देश की सेवा कर सके
वही चाचा गौरव शर्मा का कहना है कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है और भरोसा है कि मेरी बेटी एक दिन पूरे भारत देश में अपना नाम रोशन करेगी
वही बुआ ऐश्वर्या शर्मा ने कहा की हमारी रिद्धि हमसे भी ज्यादा पढ़ने में तेज है और मेरी सबसे दुलारी बिटिया आगे चलकर डॉक्टर या इंजीनियर बनेगी
हमारी रिद्धि 2 साल की थी तब से मेरी मम्मी के साथ उनके स्कूल रोज जाया करती थी
चाचा वैभव सिंह (बाबूजी)ने बिटिया को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की
आपको बताते चलें कि इस परिवार ने पढ़ाई में हमेशा नाम कमाया है जहां गौरव शर्मा और ऐश्वर्या शर्मा ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप किया था और उनकी माताजी प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका है और अब रिद्धि ने टॉप करके इस पीढ़ी को आगे बढ़ाया है
स्कूल में मौके पर मौजूद स्कूल के प्रधानाध्यापक शिवपाल यादव व शिक्षिका किरण त्रिवेदी और अपूर्वा त्रिपाठी किरण पाल महादेव आचार्य और रिद्धि की दादी शिव देवी शर्मा आदि लोग मौजूद थे