उत्तर प्रदेश अब देश का ग्रोथ इंजन है: नीरज सिंह

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

उत्तर प्रदेश सरकार के बेमिसाल 8 साल पूर्ण होने पर आयोजित संपर्क अभियान में पूर्वी विधानसभा के पार्षद राकेश मिश्रा कार्यालय से भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह देवड़ी, पार्षद राकेश मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण ने हर घर संपर्क कर प्रदेश सरकार की कार्य योजनाओं का पत्रक देकर जानकारी देने का काम किया।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि कहा कि आठ साल पहले उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति क्या थी, यह किसी से छिपा नहीं है। पहले यूपी बीमारू राज्य माना जाता था। आज देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है। आज हर सेक्टर में यूपी देश के विकास में ब्रेक थ्रू के रूप में देखा जा रहा है। आज प्रदेश वही है, तंत्र वही है, व्यवस्था वही है केवल सरकार बदलने से व्यापक बदलाव महसूस किया जा सकता है। वहीं लखनऊ शहर का अभूतपूर्व विकास कार्य भी आप देख सकते हैं 22 से अधिक फ्लाईओवर बनकर तैयार जो शहर की बड़ी ट्रैफिक समस्या से निदान दिलाने का काम के रही हैं, 104 किलोमीटर का आउटर रिंग लखनऊ शहर की विकास की गाथा को बया कर रहा हैं, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गोमती नगर रेलवे स्टेशन, अंतर्राष्ट्रीय लखनऊ एयरपोर्ट का विस्तार, डीआरडीओ एवं ब्रह्मोस मिसाइल के उत्पादन का कार्य जल्द लखनऊ से होने जा रहा हैं। हर व्यक्ति स्वस्थ्य हरे इसके लिए ओपन जिम की स्थापना किया गया हैं।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में बना नं. एक है। उत्तर प्रदेश धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों तथा पर्यटकों को आकर्षित करने में देश में शीर्ष स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के अन्तर्गत आवास निर्माण में उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री उज्याला योजना में 01 करोड़ 85 लाख निशुल्क गैस कनेक्शन देकर उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम)। पी०एम० स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेण्डर्स को सर्वाधिक ऋण देकर उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में स्वच्छ शौचालय निर्माण कर उप्र, देश में प्रथम। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम। ईज ओफ डुईंग बिजनेस में उतर प्रदेश अचीवर्स स्टेट।अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव-2024 में 25 लाख 12 हजार 585 दीप प्रज्वलित कर पुन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉईस में नाम दर्ज। 96 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योगों की स्थापना कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम । इसी अनेक योजनाओं में उत्तर प्रदेश ने नंबर एक स्थान पर है।

अभियान में लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल गुड्डा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, रमेश तूफानी जी उमेश संवाद, आशुतोष तिवारी, नीलिमा त्रिपाठी, दीपक तिवारी, चंद्राकर त्रिवेदी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *