गोरखपुर विकास प्राधिकरण के विकास की बात आएगी तो श्री सिंह का लिया जाएगा नाम

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर हंसमुख मिलनसार अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने वाले लोकप्रिय जीडीए सचिव का जीडीए उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अधिकारियों कर्मचारियों ने किया विदाई। आज शनिवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण सचिव उदय प्रताप सिंह जो 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत होगे उनको आज विकास प्राधिकरण गोरखपुर सभागार में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन के नेतृत्व में अधिकारियों कर्मचारियों ने भव्य विदाई समारोह आयोजित कर अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर फूलों से यूपी सिंह को लाद दिया जो श्री सिंह सदैव याद करेंगे। श्री सिंह के कार्यों को जीडीए के सभी अधिकारियों कर्मचारियों सहित खोराबार टाउनशिप के काश्तकारों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने जनपद बलिया में गरीब संघर्ष समिति बनाकर गरीबों के मददगार सचिव के पद पर रहते हुए उनके कार्यालय में पहुंचने वाले हर कर्मचारी व काश्तकार मुस्कुराते हुए संतुष्टि के साथ बाहर निकलते थे ऐसे मृदुल भाषी मिलनसार जो तीन उपाध्यक्ष दो अध्यक्ष के सानिध्य में कार्य करते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण को बुलंदियों पर ले जाने में अपना अहम योगदान दिया जिसे सदैव गोरखपुर वासी याद करेंगे शायद उदय प्रताप सिंह गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव ना होते तो खोराबार टाउनशिप के कार्य को अमली जामा पहनाने में अन्य को नाकों चने चबाना पड़ता लेकिन श्री सिंह ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए अपने अनुभव से हर बाधाओं को दूर करते हुए खोराबार टाउनसीप के अमली जामा पहनाने के लिए भूमि पूजन करवा कर सारे बाधाओं को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाई श्री सिंह गोरखपुर आने से पूर्व सुल्तानपुर सिद्धार्थ नगर मऊ बरेली सहित दर्जनों स्थानों पर ईमानदारी के साथ बेदाग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्य किया 6 सितंबर 2021 को जीडीए सचिव का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पौने चार वर्षों में पूर्व जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन महेंद्र सिंह तवर और वर्तमान जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार एनजी वर्तमान अध्यक्ष अनिल ढींगरा के सानिध्य में उदय प्रताप सिंह ने साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए की भूमि गोरखपुर विकास प्राधिकरण के लिए किसानों से रजिस्ट्री कराने में अपना अहम योगदान दिया इधर पौने चार वर्षों में गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने गोरखपुर को विकास के पद्य पर ले जाने के लिए जो कार्य किए उसमें उदय प्रताप सिंह का अहम योगदान रहा जब गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत विकास कार्यों की बात आएगी तब उदय प्रताप सिंह का नाम जरुर लिया जाएगा जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने कहा कि श्री सिंह को एक बार जो बातें बता दी जाती थी उससे बेहतर कार्य करके देने का काम श्री सिंह ने किया उम्मीद करते हैं कि हमारा बगल गिर सचिव इन्हीं के जैसा हमें मिले जिससे इसी तरह गोरखपुर विकास प्राधिकरण के कार्यों के बेहत्तरी के लिए अपना सहयोग दे सके विदाई समारोह के दौरान जीडीए ओएसडी प्रखर उत्तम पूर्व जीडीए ओएसडी/एसीएम केसरी नंदन तिवारी सीनियर फाइनेंस अफसर संतोष त्रिपाठी यशवंत सिंह साहित्य जीडीए के समस्त अधिकारी कर्मचारी अपने चहेते सचिन उदय प्रताप सिंह को विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *