बरेली में एक बार फिर महिला को कार में खींचा गैंगरेप के बाद मारी गोली

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

बरेली : कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में कार सवारों पर गोली मारने का आरोप लगाने वाली महिला ने अब गैंगरेप का भी आरोप लगाया है. कहा है कि गैंगरेप के बाद उसे गोली मारी गई. इसके साथ ही 5 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. कुछ साल पहले भी महिला ने चलती कार में गैंगरेप का आरोप लगाया था.
कोतवाली पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली थी कि एक महिला को कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है. जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. शुरुआती पूछताछ में महिला ने अज्ञात कार सवार पर गोली मारने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी.
घायल महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार शाम मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी. लौटते समय काले रंग की कार में सवार अज्ञात लोगों ने उसे खींच लिया. फिर कार सवार 5 लोगों में से तीन ने उसके साथ रेप किया. आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके कानों के कुंडल और गले की चेन छीन ली. जिसके बाद गोली मारकर कंपनी गार्डन के पीछे फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.क्षेत्राधिकार प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले का अतिशीघ्र खुलासा किया जाएगा. जिसके लिए कई टीमें कल रात से ही लगी हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *