ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर
सह संपादक कपिल गुप्ता
रीवा: सोमवार की दोपहर ईद के दिन गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़ीयर मोड़ पर भीषण हादसा हो गया. घटना में एक ट्रक ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 2 बाइक पर सवार 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भिजवाया और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी.
हादसा रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़ीयर मोड़ का है. 8 दोस्त 4 बाइक पर सवार होकर ईद के मौके पर नेशनल हाइवे 39 पर स्थित मोहनिया टनल घूमने गए थे. इस दौरान वापस आते वक्त सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में ईद की खुशियां मातम मे बदल गई और 4 अलग-अलग परिवारों के चिराग बुझ गए.
मोहनिया टनल घूमने गए थे सभी दोस्त
मृतक के भाई मो. जाहिद ने बताया कि हादसे में मो. आफरीद, मो. शादाब, मोहम्मद और सत्यम साकेत की दर्दनाक मौत हुई है. सभी आपस में दोस्त थे. ईद के मौके पर घूमने के लिए मोहनिया टनल गए थे. वापस आते वक्त वह हादसे का शिकार हो गए. ट्रक चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था.
15 से 20 साल के बताए जा रहे है सभी मृतक
घटना को लेकर संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया “पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि रीवा-सीधी हाईवे में एक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें बाइक सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी युवकों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया था. परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने सभी चार युवकों को मृत घोषित कर दिया है. मृतक युवकों की उम्र 15 से 20 साल बताई जा रही है.”