मंगेतर से बात करने के बाद छात्रा ने हाॅस्टल में कर ली आत्महत्या, एक महीने बाद होनी थी शादी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

जौनपुर : मंगेतर से बात करने के बाद युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. युवती पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हाॅस्टल में रह कर एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस आत्महत्या समेत अन्य कारणों की जांच में जुट गई है.

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवांगी मिश्रा (23) पुत्री सुभाष मिश्रा निवासी कोतवालपुर थाना जलालपुर जिला जौनपुर ने संदिग्ध परिस्थितियों में विश्वविद्यालय परिसर में स्थित हाॅस्टल में आत्महत्या कर ली. छात्रा की आत्महत्या की सूचना से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का प्रयास किया है. पुलिस ने तत्काल पहुंच कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने जान देने की कोशिश की थी. वार्डन और छात्रों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा था और शिवांगी को बेसुध अवस्था में जिला अस्पताल लेकर गए थे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. परिजनों की तहरीर के आधार पर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है. डॉक्टरों की टीम बुधवार को पोस्टमार्टम करेगी, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. पोस्टमार्टम में तथ्य आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *