प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कानपुर: कमिश्नरेट के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम कथा सुनकर वापस घर लौट रही साढे तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया. आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किसी तरह जब बच्ची घर पहुंची. उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्ची की मां द्वारा शिवराजपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.
शहर के आउटर शिवराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी किसान की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम उसकी 3:30 वर्षीय बेटी गांव के ही पास में स्थित काली मंदिर में चल रही कथा सुनकर वापस लौट रही थी. आरोप है कि गांव के वीरान पुत्र मुंशी के दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर बच्ची पानी पीने लगी. तभी आरोपी वीरान ने उसे बहाने से अपने पास बुलाया और फिर कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया. उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह उसे घर के पास छोड़ गया. किसी तरह बच्ची गंभीर हालत में रोते और बिलखते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी.
शिवराजपुर थाना प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि बच्ची की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पास्को एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. बच्ची का मेडिकल कराया गया है. उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.