मेरठ में सड़क हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे 58 पर छपार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें मेरठ के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है. हादसा बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली के कार में टक्कर मारने से हुआ.
बताया गया कि मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी जुनैद अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कार से अपनी बहन के घर देवबंद ईदी देने के लिए जा रहे थे. मुजफ्फरनगर के छपार थाना अंतर्गत बरला बसेडा मार्ग के पास तलहैड़ा चौराहे पर उनकी कार में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली भिड़ गई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने खुशनुमा (39), बेटी साजिदा (15), नाती तूबा (डेढ़ वर्ष) और मीरहा (3) पुत्री बिलाल निवासी कमालपुर को मृत घोषित कर दिया. घायल जुनैद (42), शादाब पुत्र जुनैद, जाहिद व अरहान निवासी खत्ता रोड ब्रह्मपुरी को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

छपार थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली की कार से भिड़ंत हुई थी. दुर्घटना में दो महिलाओं और दो बच्चों की जान चली गई है. मरने वाले चारों लोग एक ही परिवार के थे. दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें मेरठ के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है. इस मामले में अभी कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *