प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
मेरठ: यूपी के मेरठ में 10वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गंगानगर थाना क्षेत्र में उसका शव पड़ा मिला. किशोर को तमंचे से सीने में गोली मारी गई. मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है. पुलिस पड़ताल में जुट गई है.
मेरठ में मंगलवार देर रात को पुलिस को गंगानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्लोबल सिटी कालोनी में एक शव पड़ा मिला. शव के सीने में गोली मारी गई थी और पास में ही तमंचा पड़ा था. पुलिस ने शव की शिनाख्त करके परिजनों को जानकारी दी.
किशोर प्रशांत के पिता बिजेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अब्दुल्लापुर गांव में रहते हैं. प्रशांत घर से जिम जाने के लिए कहकर गया था, लेकिन वह नहीं लौटा. जिसके बाद परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन, उसकी कोई जानकारी नहीं मिली.
रात में पुलिस ने उन्हें जब बताया कि एक शव मिला है तो परिवार के लोगों के पैरों के तले से जमीन ही खिसक गई. प्रशांत के सीने पर तमंचे से गोली मारी गई थी. पास में तमंचा पड़ा हुआ था. जिस पर बाबा लिखा हुआ था. प्रशांत के पिता ने बताया कि उनके तीन बच्चे थे. प्रशांत के अलावा दो बहनें हैं.
सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है. यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि किसी से उसका झगड़ा तो नहीं था. परिवार की किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी. फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके से मिले तमंचे से भी फिंगर प्रिंट लिए हैं.
पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी चेक करके यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या किशोर किसी के साथ उस तरफ आया था. पुलिस ने जिम के संचालक से भी जानकारी जुटाने की बात कही है. अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है. तमाम बिंदुओं पर पड़ताल जारी है.