यूपी लाइव न्यूज नेटवर्क लखनऊ रायबरेली
बरसात के दिनों में नाले में जल जमाव की समस्या होने से चार हजार से अधिक आबादी प्रभावित एवं पटेगरा नाला वाया पुरानी वी आई पी रोड पुर्ण रूप से बंद होने की संभावना
मिर्जापुर विंध्याचल बहुचर्चित ऐतिहासिक पटेगरा नाला पुल के पास बने लाखों रुपए की लागत से बने अंडरग्राउंड जल निकासी नाला परियोजना ध्वस्त अधिकारी है मस्त।लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा कुशल इंजीनियरिंग की देखरेख में वरिष्ठ अनुभवी विभागीय अधिकारी कलाकारों द्वारा ऐतिहासिक पटेगारा नाला पुल की जल जमाव की समस्या के निराकरण हेतु पिछले वर्ष लाखों रुपए की लागत से अंडरग्राउंड नाला जल निकासी हेतु लगाए गए पाइप पहली बरसात में ही मिट्टी के बहाव से पट जाने के कारण एवं मिट्टी सफाई न होने के कारण नाले में जमा जल रिहायशी मकान भवनो कृषक जमीन में पानी घुसने के कारण आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाले में पानी जल जमाव की समस्या से दुर्गंध से युक्त वातावरण माहौल होने के साथ जल जमाव की समस्या अधिक होने पर बरसात के जरिए पहाड़ों से निकलने वाला पानी नाला के रास्ते लोगों के मकान में पहुंचकर तबाही मचाने पर आमादा है।आने वाले समय में विभागीय अधिकारियों द्वारा नाला जल निकासी हेतु अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले वर्षा समय में माता के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियो व बड़े बगीचा, शिवपुर,घमहापुर की एक बड़ी आबादी प्रभावित हो सकती है और विंध्याचल में आने वाले पटेगरा नाला वाया पुरानी वी आई पी मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जाने के साथ और लोगों के पास अन्य दिक्कत होने के साथ पलायन का ही रास्ता बचेगा।