कर्नाटक : ड्राइवर ने बीच रास्ते में बस रोककर नमाज अदा की, सस्पेंड

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर

ब्यूरो चीफ अरुण सिंह

हावेरी कर्नाटक केएसआरटीसी कंडक्टर सह ड्राइवर ए आर मुल्ला को बस को बीच सफर में रोककर नमाज पढ़ने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.
बताया जाता है कि सरकारी बस के चालक ने विशालागड़ से हनागल आते समय अचानक बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था और बस की सीट पर ही नमाज पढ़ने लगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था. इस पर यात्रियों ने भी विरोध जताया था.
इस पर कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने ड्राइवर के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे. परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद केएसआरटीसी अधिकारियों ने जांच की और अब ड्राइवर ए आर मुल्ला को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है.

इस बारे में उत्तर-पश्चिम कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन जिला संभागीय नियंत्रक विजय कुमार ने फोन पर बताया, “विभाग के मंत्री ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. उसी के अनुसार कार्रवाई की गई है. इस संदर्भ में ए आर मुल्ला को निलंबित कर दिया गया है.”
उन्होंने बताया कि एआर मुल्ला ने कई वर्षों तक सफलतापूर्वक ड्राइवर कम मैनेजर का पद संभाला है. दुर्घटना मुक्त ड्राइविंग के लिए उन्हें विभाग से स्वर्ण पदक भी मिला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले जुलाई 2023 में बेंगलुरु में भी कुछ इसी तरह की घटना हुई थी. जिसमें एक महिला यात्री ने ड्यूटी के दौरान बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) के बस कंडक्टर द्वारा टोपी पहनने पर आपत्ति जताई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *