लखनऊ में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दो जोनों

Spread the love

में सख्त कार्रवाई, अस्थायी दुकानें और ठेले हटाए गए

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

चीफ एडिटर प्रवीण सैनी

लखनऊ नगर निगम लखनऊ द्वारा तीन मई 2025 को दो अलग-अलग जोनों में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में 296 अभियंत्रण टीम, राजस्व निरीक्षक और संबंधित कर्मचारियों की मौजूदगी में की गई। दोनों स्थानों पर अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए ठेले, गुमटियां, मीट-मुर्गे की दुकानें और बोर्ड हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त किया गया।

पहला अभियान जोन 8 अंतर्गत शनि मंदिर चौराहे से चुंगी तिराहा तक चलाया गया। इस अभियान में दोनों पटरियों पर टाट पट्टी डालकर लगाए गए मीट और मुर्गे की दुकानों को हटवाया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर अवैध कब्जों को ध्वस्त कर क्षेत्र को साफ कराया।

जोनल अधिकारी जोन 8 श्री अजीत राय ने इस बात पर भी जोर दिया कि अतिक्रमण हटने के बाद उसे दोबारा न होने देना संबंधित थाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस चौकी को इस बाबत निर्देशित करने के लिए संबंधित पत्र भी भेजा है।

दूसरा अभियान जोन 3 अंतर्गत चर्च रोड अलीगंज से शिया पीजी कॉलेज होते हुए पक्के पुल तक चलाया गया। जोनल अधिकारी जोन 3 श्री अमरजीत यादव इस अभियान में 10 अस्थायी ठेले, 1 गुमटी और 3 अवैध बोर्ड जब्त किए गए। अभियान में राजस्व निरीक्षक श्री मधुरेस कुमार व श्री अजय कुमार भी उपस्थित रहे। दोनों पटरियों पर फैलाए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर पैदल यात्रियों और यातायात को राहत दी गई।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने आम जनता से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शहर को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग करें। यह अभियान आगे भी अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *