ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
गोरखपुर/महराजगंज : बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के चौतीसा गांव में नशेड़ी पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने पुत्र और बहू को गोली मार दी. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां पुत्र की मौत हो गई. बहू की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं महाराजगंज में विवाहिता बेटी की हत्या का आरोप मां, भाई और बाबा पर लगा है.
गोरखपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के चौतीसा गांव में शनिवार की रात हुई. बताया गया कि नशे में धुत हरि यादव (रिटायर्ड होमगार्ड) घर पहुंचा और परिजनों से विवाद करने लगा. विवाद बढ़ने पर हरि ने अपनी दो नाली लाइसेंसी बंदूक निकालकर पुत्र अनूप यादव (38 वर्ष) और छोटी बहु सुप्रिया यादव (30) पत्नी जीतनारायन यादव को गोली मार दी. गोली लगने से घर में कोहराम मच गया. आननफानन परिजन दोनों को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मेडिकल में अनूप की मौत हो गई. वहीं बहू की हालत नाजुक बनी हुई है.
थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने बताया कि हत्यारोपी हरि यादव को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी आए दिन शराब पीकर घर में विवाद में करता रहता था. गोली से घायल सुप्रिया का पति जीतनरायन यादव बाहर है. पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने कहा है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं एक अन्य घटना क्रम में जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.
मां ने ससुर और बेटे संग मिल कर बेटी की गला दबाकर ली जान
महराजगंज में सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतरेंगवा टोला अरनहवा में मां, भाई और बाबा पर नव विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगा है. बताया गया कि शादी के बाद ससुराल जाने को लेकर हुए विवाद के बाद मां ने दादा व बेटे के साथ मिल कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सिंदुरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत पतरेंगवा टोला अरनहवा निवासी राजमती देवी पत्नी दयानंद की बेटी की शादी सालभर पहले श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी. एक माह पहले विवाहिता मायके आई थी और वापस ससुराल नहीं जाना चाहती थी. बीते मंगलवार की रात उसका शव कमरे में दुपट्टा के फंदा के सहारे लटका मिला था. परिजनों ने घरेलू विवाद में आत्महत्या की सूचना दी थी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली पोल
थानाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आने पर नए सिरे से विवेचना शुरू की गई. युवती ने मां राजमती ने पूछताछ में घटना को छिपाने के लिए विरोधाभास बयान देने लगी. इसके बाद युवती के भाई व युवती के दादा से बयान लेने पर शक पुख्ता हो गए. पूछताछ में राजमती ने बेटी की हत्या की बात कुबूल ली. तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. युवती का भाई नाबालिग है.