इंदिरा नगर सब्जी मंडी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध दुकानों को हटाया गया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

चीफ एडिटर प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम ने सोमवार को इंदिरा नगर क्षेत्र की सब्जी मंडी और उसके आसपास के इलाकों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। यह अभियान जोन-7 के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें 296 की टीम मौजूद रही।

इस अभियान के दौरान इंदिरा नगर सेक्टर-17 में सब्जी मंडी और आसपास की गलियों में लगाई गई अवैध दुकानों, ठेलों और गैस सिलेंडर आदि को हटाया गया। कुल मिलाकर 2 ठेले, 1 गैस सिलेंडर को जब्त किया गया और 25 दुकानों को हटाया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य इलाके में ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखना और आम जनता की आवाजाही में हो रही दिक्कतों को दूर करना था।

कार्यवाही के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें, अन्यथा अगली बार और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि फिर से अतिक्रमण किया गया तो जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

इस पूरी कार्रवाई की निगरानी कर अधीक्षक श्री राम अचल, राजस्व निरीक्षक श्री पंकज पटेल और अन्य अधिकारीगण ने की। सभी ने मिलकर सुनिश्चित किया कि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो और किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से क्षेत्र साफ-सुथरा रहेगा और ट्रैफिक की दिक्कतों से राहत मिलेगी। साथ ही उम्मीद जताई कि नगर निगम ऐसे ही नियमित अभियान चलाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *