अमेठी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गले में चप्पल की माला देख भड़के परिजन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

अमेठी : जामो थाना क्षेत्र के मझगांव देव नगर चौराहा के पास जंगल में पेड़ से युवक का शव लटका मिला. युवक के गले में चप्पल की माला पड़ी हुई थी. राहगीरों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर आननफानन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. शव भेजने के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. युवक की पहचान जागेशरगंज निवासी गया प्रसाद पासी (25) पुत्र मातादीन के रूप में हुई है.
गया प्रसाद के चाचा सियाराम ने बताया कि गया प्रसाद रविवार शाम को घर से बाहर किसी काम से गया था. सोमवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर देखा तो गया प्रसाद का शव पेड़ से लटक रहा था. उसके गले में चप्पल-जूते की माला पड़ी हुई थी. परिवार के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया. लेकिन पुलिस ने बिना किसी प्राथमिक जल्दबाजी में शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कार्रवाई ने करने को लेकर परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई.
एसएचओ जामो विनोद सिंह का कहना है कि मझगांव देव नगर चौराहा के पास जंगल में पेड़ से युवक का शव लटका होने की सूचना मिली थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *