ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
कोंच नवागंतुक सीओ व कोतवाल ने पुलिस बल के साथ नगर के भीड़भाड़ भरे बाजार का जायजा लिया और लोगों से संवाद स्थापित किया। सर्राफा बाजार, रामगंज, पसरट बाजार आदि इलाकों में पैदल भ्रमण कर दुकानदारो से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी, जहां कमी दिखी तो तत्काल दूर करने के लिए कहा।
सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे एवं मंडी चौकी प्रभारी नितीश कुमार ने पुलिस बल के साथ बाजार में पैदल भ्रमण कर दुकानदारों से दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। सीओ ने कहा, सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में लगे कैमरों को हमेशा चालू रखें। उन्होंने कहा कि दुकान में लगे कैमरे आपकी सुरक्षा तो करते ही हैं, अगर कहीं कोई आपराधिक घटना होती है तो सीसीटीवी कैमरे अपराधियों तक पहुंचने में मददगार साबित होते हैं।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यदि कैमरे लगे हैं तो अपराधी अपराध करने से डरता है इसलिए थोड़ी बहुत कमियों के चलते यदि कैमरे चालू नहीं हैं तो उन कमियों को शीघ्र ही दूर करें