बिहार में दर्दनाक हादसा, बहन की डोली से पहले एक साथ उठी तीन भाईयों की अर्थी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

वैशाली: बिहार के वैशाली में बहन की डोली उठने से पहले एक परिवार को तीन भाईयों की अर्थी उठानी पड़ गई है हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर शादी के भोज के लिए कुछ सामान लेने जा रहे थे.
दुल्हन बनी बहन के घर उठी भाइयों की अर्थी: हादसे में मारे गए युवकों की पहचान रसूलपुर गांव के सोनू कुमार, राजीव कुमार और रंजन कुमार के रूप में हुई है. इन तीनों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है, खासकर उस घर में जहां अगले दिन इनके बहन की शादी होनी थी. बताया जा रहा है कि मृतक सोनू कुमार की बहन की सोमवार को शादी थी और घर में शादी को लेकर सभी तैयारी कर ली गई थी.
कैसे हुई तीन भाइयों की मौत: रविवार की रात मटकोर की रस्म चल रही थी. इस दौरन भोज के लिए दही नहीं था. जिसको लेकर सोनू अपने दो चचेरे भाइयों राजीव और रंजन के साथ बाइक से चकौसन बाजार गया था. लौटते समय चांदपुरा थाना क्षेत्र के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही चांदपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया.

शादी के घर में छाया मातम: लोजपा संस्दीय वोट के जिला महासचिव अजय पासवन बताया कि जहां सोमवार को बारात आने वाली थी और घर में शादी की चहल-पहल होनी थी, वहां अब सिर्फ मातम पसरा है. पकवान बन चुके थे, मेहमान आने लगे थे, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सब कुछ बदल कर रख दिया है. गांव में हर कोई इस घटना से हैरान है. वहीं परिवार के लोग कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने सरकार से मृतके परिजनों को सहायता राशि देने की मांग की है.
“घर में शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी. सोमवार की शाम बारात आने वाली थी. मटकोर होने के बाद भोज के लिए सारे पकवान तैयार हो गए थे. लेकिन दही नहीं रहने के कारण सोनू अपने दो चचेरे भाइयों के साथ दही लेने चकौसन बाजार गया था. उसी दौरान सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई है.”- अजय पासवन, संस्दीय वोट जिला महासचिव, लोजपा
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम: सोमवार की सुबह जैसे ही यह खबर गांव में फैली, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. जिस वजह से हाजीपुर-महनार मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की, जिसके बाद जाम हटाया गया. वहीं थाना प्रभारी अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि फरार वाहन की पहचान की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
“तीनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर वापस परिजनों को सौंप दिया गया था. फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है और दोषी के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.” – अभिषेक कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष, चांदपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *