ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा 06 मई 2025 को जोन-5 क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक प्रभावी अभियान चलाया गया। यह अभियान जोनल अधिकारी श्री नन्दकिशोर के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक श्री राजू कुमार और प्रवर्तन दल (296) की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से संपन्न हुआ।
अभियान का संचालन चंदर नगर स्टेट बैंक से जय प्रकाश नगर चौक, स्टेला रोड होते हुए आलमनगर चौराहे तक किया गया। इस मार्ग पर अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण जैसे ठेला, टेबल, खुमचा, गुमटी, काउंटर आदि को हटाया गया। यह सभी अवैध अतिक्रमण सार्वजनिक स्थानों पर किए गए थे, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
नगर निगम की टीम ने इस दौरान कुल 07 ठेले, 04 काउंटर और अन्य अस्थाई निर्माण हटाए। यह कार्यवाही नगर निगम के वाहन और कर्मचारियों की मदद से की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों को चेतावनी भी दी कि वे आगे से किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।