विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के 119वें शिविर में ग्रामीण आवाज़ों को मिला सकारात्मक मंच

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

शिक्षा, सेवा और सशक्तिकरण : बिल्लौच गढ़ी में में दिखा डॉ. राजेश्वर सिंह की सोच का धरातलीय विस्तार”

लखनऊ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहीमनगर पडियाना, मजरा बिल्लौच गढ़ी में रविवार को ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ जन संवाद एवं जन सुनवाई शिविर का 119वां आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह अभियान स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जन प्रतिनिधित्व की उस सोच को दर्शाता है, जहाँ शासन की योजनाएं और जनता की ज़रूरतें एक सीधी रेखा में जुड़ती हैं।शिविर के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा बताई गयी पेंशन, सड़क निर्माण, जल निकासी व सिलाई मशीन जैसी आजीविका-संवर्धन की मांगों को प्राथमिकता के साथ दर्ज किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा इन विषयों पर शीघ्र निराकरण का भरोसा भी दिया गया।

*गाँव की शान: प्रतिभा को मंच, युवाओं का सम्मान*

‘गांव की शान’ पहल के अंतर्गत शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सार्वजनिक मंच से सम्मानित कर ज्ञान की प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में 66% अंक प्राप्त करने वाली साइस्ता खान व 63% अंक प्राप्त करने वाली मोनिशा और हाईस्कूल परीक्षा में 76% अंक प्राप्त करने वाली रिया व 74% अंक प्राप्त करने वाली मानसी को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बना, बल्कि शिक्षा के प्रति सामुदायिक जागरूकता को भी विस्तार मिला।

*76वां गर्ल्स यूथ क्लब: बेटियों के खेल जीवन की नई पहल*

खेलों में बेटियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दूरदर्शी सोच के तहत रहीमनगर पडियाना, मजरा बिल्लौच गढ़ी में 76वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी युवतियों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम आदि इंडोर व आउटडोर खेल सामग्री प्रदान की गई जो महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास का भी संकेत है।

*जनसंवाद की गरिमा में सहभागी बने समर्पित जनप्रतिनिधि*

इस आयोजन के दौरान ग्राम प्रधान सूरज पाल, पूर्व प्रधान नन्हे लाल यादव, मो. मोईन, बूथ अध्यक्ष रियाज, BDC अशोक कुमार यादव, सियाराम मंगल, ताहिर खान, सगीर खान, मुस्तकीम खान, हासमी सिद्दीकी, गायत्री देवी, शरीफुल, हस्तम्बुल, नीलम, विनीत शुक्ला तथा भाजपा प्रांतीय संयोजक गंगा राम भारती और मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र पासी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*तारा शक्ति रसोई: सेवा, संतृप्ति और सहयोग का संगम*

इस जन संवाद शिविर में आए सभी नागरिकों और अतिथियों के लिए तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई के माध्यम से ताजा, पौष्टिक और शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई, जो विगत 22 महीनों से सतत रूप से संचालित है। यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा संस्कार की मिसाल है।

गौरतलब है कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान न केवल प्रशासनिक उत्तरदायित्व को धरातल पर साकार करता है, बल्कि शिक्षा, खेल, सेवा और संवाद को भी एक सूत्र में पिरोता है। रहीमनगर पडियाना, मजरा बिल्लौच गढ़ी का यह आयोजन इस विचार का सशक्त उदाहरण है कि जब नेतृत्व की सोच जन सरोकारों से जुड़ती है, तो हर ग्राम एक जागरूक समाज की ओर अग्रसर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *