यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
सिवान: बिहार में एक टीचर ने अपने कारनामे से सबको चौंका दिया है. एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है, वहीं दूसरी तरफ एक सरकारी शिक्षक ने पाकिस्तान पर प्यार बरसाने वाला संदेश जारी कर दिया है. शिक्षक की इस करतूत की हर तरफ आलोचना हो रही है. दरअसल सरकारी स्कूल के शिक्षक के द्वारा एक ग्रुप में आई लव यू पाकिस्तान लिखा गया है. जिसके बाद से लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
शिक्षक के संदेश से हड़कंप: पूरा मामला जिले के महाराजगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मकतब रतनपुरा का है, जहां शिक्षक नसीर अहमद के द्वारा बीआरसी एचएम व्हाट्सएप ग्रुप महाराजगंज के नाम से चलता है, उस ग्रुप में टीचर नसीर अहमद के द्वारा कल (14 मई) देर शाम ग्रुप में पोस्ट किया गया है, आई लव यू पाकिस्तान.
ग्रुप में दूसरे शिक्षक पूछने लगे सवाल: ग्रुप में पोस्ट आते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. नसीर अहमद एक सरकारी शिक्षक हैं और ऐसा पोस्ट डालना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है. वहीं व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल शिक्षकों ने नसीर अहमद के संदेश पर सवाल उठाया. उसके कुछ देर तक आरोपित शिक्षक ने कुछ जवाब नहीं दिया. इसके बाद कहा कि गलती हो गई.
शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग: शिक्षक की इस हरकत के बाद लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ऐसा पोस्ट आते ही शिक्षक को निलंबित और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
क्या कहना है शिक्षक का: इस पूरे मामले पर शिक्षक से बातचीत की गयी तो उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा कि “गलती से पोस्ट हो गया है.” लेकिन सवाल यह खड़ा हो रहा है, कि अगर शिक्षक ऐसी बातें लिखता है तो पूरे समाज के सामने क्या संदेश जाएगा?
“मामला संज्ञान में आया हुआ है. जो भी नियम संगत कार्रवाई होगा किया जाएगा.”- सूर्य प्रकाश, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी