जलकल विभाग की तत्परता से रजनी खंड में सीवर समस्या का समाधान शुरू, प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ राजधानी के रजनी खंड वार्ड अंतर्गत शारदा नगर क्षेत्र में शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब पावर हाउस के पास चल रहे पावर ग्रिड निर्माण कार्य के कारण सीवर लाइनें अवरुद्ध हो गईं। इससे मोहल्ले के लोगों को घरों के बाहर गंदे पानी का जमाव और बदबू का सामना करना पड़ा। असुविधा से आक्रोशित होकर स्थानीय नागरिकों ने रजनी खंड सेक्टर-8 की मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जैसे ही इस समस्या की सूचना जलकल विभाग को प्राप्त हुई, विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अपनी टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन सिंह यादव और नगर निगम की कनिष्ठ अभियंता श्रीमती दीक्षा* स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि सीवर की समस्या के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा रही है।

सचिन सिंह यादव ने बताया कि यह स्थिति पावर ग्रिड निर्माण कार्य के दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा की गई खुदाई के कारण उत्पन्न हुई, जिससे सीवर लाइन में मलबा भर गया था। शिकायत प्राप्त होते ही जलकल विभाग और नगर निगम की टीम ने समन्वय से कार्यवाही शुरू कर दी। क्षेत्र में लगे जलभराव को *डीजल इंजन पंप* की सहायता से निकाला गया और *सक्शन मशीन* द्वारा अवरुद्ध सीवर लाइनों की सफाई कराई गई।

इसके साथ ही जल आपूर्ति व्यवस्था को पुनः दुरुस्त करने के लिए पाइपलाइन की *वाशिंग* की गई जिससे स्थानीय नागरिकों को साफ और सुरक्षित पेयजल मिलना शुरू हो गया। विभागीय प्रयासों से मोहल्ले में सामान्य स्थिति बहाल हुई।

स्थानीय नागरिकों ने अधिकारियों के आश्वासन और सक्रियता पर विश्वास जताते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त कर दिया। मोहल्ले के निवासी मनोज कुमार तिवारी ने कहा, “जलकल विभाग की तत्परता और संवेदनशीलता ने यह साबित कर दिया कि विभाग नागरिकों की समस्याओं के प्रति सजग है और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तत्पर है।

नगर निगम और जलकल विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं से निपटने के लिए सभी एजेंसियों के बीच समन्वय को और बेहतर बनाया जाएगा ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *