लखनऊ बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ‘सिंदूरी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

मातृशक्ति और समाज रक्षक पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चारबाग स्थित हैरिटेज होटल के खूबसूरत हॉल में मातृ दिवस के पावन अवसर पर एवं हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सम्पन्न “ऑपरेशन सिंदूर” की वीरता को श्रद्धांजलि स्वरूप एक विशेष कार्यक्रम “सिंदूरी सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया
जिसमें 51 महिला पुलिसकर्मियों समेत 21 पुरुष पुलिसकर्मियों को उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।*
बैदही वेल्फेयर फाउन्डेशन की अध्यक्षा डॉ. रूबी राज सिन्हा एवं महासचिव इं. प्रशांत प्रवीन सिन्हा की अगुवाई में यह कार्यक्रम शानदार तरीक़े से सफ़ल हुआ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसीपी मनीषा सिंह एवं संतोष श्रीवास्तव की गरिमा मयी उपस्थिति रही। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय त्रिपाठी मुन्‍ना एवं शैलेन्द्र शर्मा ‘अटल’ उपस्थित रहे, इन्हीं के साथ विशिष्ठ अतिथि के रूप में धीरज गिहार,परवेज़ अख्तर, नवल किशोर, अब्दुल वहीद, योगेश विमल, मोहित शर्मा, परमजीत सिंह, गुरमीत कौर, जमी़ल मलिक, मयंक दिवाकर, अभय तिवारी, राघव, हेम नारायण त्रिपाठी, शैलेश बाजपेयी, कृष्ण कुमार वर्मा आदि शामिल रहे

सभी उपस्थित महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों को समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए दुशाल ओढ़ाकर प्रमाण पत्र देकर महिला पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से लाल चुनरी और राम परिवार की प्रतिमा भेंट कर ‘सिंदूरी’ नाम के भाव को श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया।

इन्हीं के साथ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 समाजसेवी एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत बैदही वेल्फेयर फाउन्डेशन के परंपरागत रूप से मस्तक पर तिलक लगाकर की गई

उसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा समाज को एक मैसेज देते हुए प्रेरणादायक संबोधन हुए, साथ ही सभी ने डॉक्टर रूबी राज सिन्हा तथा ईo प्रवीण प्रशांत सिन्हा एवं एंजिल सिन्हा व रिची सिन्हा की बेहतरीन कार्यशैली की भूरि भूरि प्रशंसा की

‘सिंदूरी सम्मान समारोह’ मातृत्व, वीरता और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम रहा, जिसने मातृशक्ति और समाज रक्षकों को एक ही मंच पर समान श्रद्धा और सम्मान से नमन किया गया इसी के साथ ही उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा तिरंगा लहराकर भारत माता की जय का नारा लगाया गया इससे कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *