ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
अपर नगर आयुक्त महोदय श्री अरुण कुमार गुप्ता जी द्वारा ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित विशाल भंडारे में नगर निगम कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस भव्य और शानदार भंडारे में पावन धरती अयोध्या से पधारे हुए सम्मानित माननीय विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी और सम्मानित माननीय विधायक श्री राम चन्द्र यादव जी (रूदौली अयोध्या) , सम्मानित विधायक माननीय श्री नीरज बोरा जी लखनऊ ने शिरकत की।
नगर निगम के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पत्रकार बंधु और माननीय पार्षद भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस भंडारे का आनंद लिया। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन था, बल्कि एक ऐसा अवसर भी था जिसने सभी को एक साथ आने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का मौका मिला।
अपर नगर आयुक्त महोदय को इस सफल आयोजन के लिए नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ की तरफ से बधाई और शुभकामनाए।