ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ, दिनांक[21/5/2025]:
आज नवल किशोर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हजरतगंज लखनऊ में मा० सदस्य विधान परिषद श्री मुकेश शर्मा ने अपनी विधायक निधि के द्वारा स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया। इस आधुनिक मशीन की स्थापना से मरीजों को सटीक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इस अवसर पर लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, चिकित्सकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मा० श्री मुकेश शर्मा जी ने कहा स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और वे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।