लखनऊ में नगर निगम का सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान: विभिन्न जोनों में कार्रवाई, दर्जनों अतिक्रमण हटाए गए

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

*लखनऊ:* माननीय महापौर *श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी* के निर्देश व नगर आयुक्त *श्री गौरव कुमार* के आदेश पर नगर निगम लखनऊ नेबुधवार को शहर के विभिन्न जोन में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान अस्थायी दुकानों, ठेले, गुमटियों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई।

*जोन-1: चारबाग से विधानसभा तक चला अभियान*

*जोनल अधिकारी श्री राजेश सिंह* के नेतृत्व में बापू भवन से केकेसी पेट्रोल पंप होते हुए चारबाग से राणा प्रताप चौराहे तक तथा विधानसभा मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान *02 काउंटर*, *05 फ्लेक्स*, *01 गुमटी*, और *03 टेबल* जब्त किए गए। इस अभियान में कर अधीक्षक *ओमप्रकाश*, टैक्स इंस्पेक्टर *राजा भैया* व *राजेश पांडे*, तथा प्रवर्तन दल 296 की सक्रिय भूमिका रही।

*जोन-3: तीन चरणों में हुआ अभियान, 100 से अधिक ढांचे हटाए गए*

*जोनल अधिकारी श्री अमरजीत सिंह यादव* के निर्देशन में जोन-3 की टीम ने बुधवार को तीन प्रमुख क्षेत्रों में कार्रवाई की:

1. *डालीगंज पुल से नवीन मंडी सीतापुर रोड व बंधा रोड* तक अभियान चलाकर *70 से अधिक ठेले* और *07 झोंपड़ियाँ* हटाई गईं।
2. *ताड़ीखाना से बाल निकुंज स्कूल तक* अभियान में *01 गुमटी*, *01 काउंटर* जब्त किए गए और *03 टीन शेड* हटाए गए।
3. *गुडम्बा थाने से सरगम अपार्टमेंट* तक कार्रवाई में *37 वेंडर्स*, *02 गुमटी*, और *02 ठेले* हटाए गए।

*जोन-5: आलमबाग से पूरन नगर तक अतिक्रमण पर कराई सख्ती*

*जोनल अधिकारी श्री नंदकिशोर* के नेतृत्व में जोन-5 की टीम ने *आलमबाग चौराहे से पूरन नगर* तक अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटाया। इस दौरान *08 ठेले*, *05 काउंटर*, *03 प्लास्टिक शीट*, और *01 प्लास्टिक मेज* जब्त की गईं। *कर अधीक्षक श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव*, *राजस्व निरीक्षक श्री राजू कुमार*, प्रवर्तन दल 296 और पुलिस बल भी इस कार्रवाई में शामिल रहे।

*जोन-6: तहसीनगंज से एलाइड हॉस्पिटल तक चला अभियान*

*जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव* के निर्देशन में जोन-6 में *तहसीनगंज चौराहा से ठाकुरगंज चौराहा* और *कैम्पल रोड से एलाइड हॉस्पिटल* तक दोनों पटरीयों पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

इस दौरान *17 ठेले*, *14 अस्थायी दुकानें*, *04 ठेले*, *03 तख्त*, *01 मुर्गा जाली*, *02 कैरेट* सामान जब्त किया गया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई और पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए *क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को पत्र* भी प्रेषित किया गया। कार्रवाई में कर अधीक्षक *श्री विजय शंकर*, कर निरीक्षक *श्री धर्मदेव* और टीम 296 की मौजूदगी रही।

*जोन-8: मुर्गा मंडी तक चला अभियान, 5000 रुपये जुर्माना वसूला*

*जोनल अधिकारी श्री अजीत राय* व *राजस्व निरीक्षक देवी शंकर दुबे* के नेतृत्व में *पावर हाउस चौराहे से लॉ कॉलेज* और *श्रवण नगर बिजनौर स्थित मुर्गा मंडी* तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान *10 ठेले*, *04 मुर्गा जाली*, *02 काउंटर*, और कई *अवैध साइन बोर्ड* जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान *₹5000 का जुर्माना* भी वसूला गया।

*नगर निगम की अपील: सहयोग करें, अतिक्रमण से बचें*

नगर निगम लखनऊ ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। महापौर श्रीमती *सुषमा खर्कवाल* ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें और नगर निगम के अभियान में सहयोग करें। नगर आयुक्त श्री *गौरव कुमार* ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के सघन निरीक्षण और कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *