ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
सेमी कंडक्टर चिप भी बनेगी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को प्रातः त्रिवेणी नगर में ‘वरिष्ठ नागरिक संवाद’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में 70 से 85 वर्ष के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे । क्षेत्रीय पार्षद मुन्ना मिश्रा ने व्यक्तिगत रूप से सभी का परिचय कराया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब वरिष्ठ लोगों को इतनी बड़ी संख्या में समक्ष देखकर बहुत ही अनुकूल संवेदना महसूस हो रही है। क्षेत्रवासियों से कैसे जीवंत संबंध बना कर रखना चाहिए आप लोग के बीच आकर महसूस किया है।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उपस्थित सभी लोगों द्वारा हर्ष और गर्व की अनुभूति के साथ रक्षा मंत्री का हृदय से धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया जिस पर रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने जो अप्रतिम शोर्य का परिचय दिया उसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। मैंने स्वयं अपने सेना के जवानों के बीच जाकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी और उनका आभार प्रकट किया। हमारे सैनिकों ने बड़ी बहादुरी और सूझबूझ के साथ पहलगाम का बदला लिया। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाई गई सबसे बड़ी कार्रवाई है भारत ने पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ हम किसी भी हद तक जा सकते हैं।
हमारे जवानों ने स्ट्राइक में पूरा सटीक वार किया जहां सिविलियन रहते थे और मिलिट्री के स्थान थे वहां स्ट्राइक नहीं किया।
आम नागरिक को कोई भी हानि ना हो इसकी पुरी चिंता की। हमारे जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर में शानदार कामयाबी ली और इसके लिए मैं देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके निर्देशन में हमने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया।
लखनऊ में विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ में जितने विकास कार्य अभी हुए हैं उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। ऑपरेशन के दौरान आपने देखा ब्रह्मास्त्र ने कैसा करिश्मा किया है और उसी दौरान वर्चुअल रूप से मैंने लखनऊ में ब्रह्मोस् निर्माण इकाई का शुभारंभ किया।
अब जल्द ही लखनऊ में ढाई हजार करोड़ के निवेश से सेमी कंडक्टर चिप भी बनेगी
रिंग रोड के बाद अब लखनऊ के चारों ओर सर्कुलर ट्रेन चलेगी। रेल मंत्री जी से मैंने इस संदर्भ में बात की और जल्द ही लखनऊ में सर्कुलर ट्रेन भी चलेगी
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि त्रिवेणी नगर 60 फिटा रोड पर जय भोले बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉक्टर आलोक दीक्षित, डॉ जितेंद्र दीक्षित, राम सजीवन शुक्ला, जीडी शुक्ला, कैप्टन आर एन सचान, अरुण मिश्रा, आईजी पांडे , कृष्णानंद पांडेय, मनीष सिंह, संजय निगम और ओंकार सिंह ने क्षेत्र वासियों की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में अपने जो निर्णायक भूमिका निभाई है उसके लिए आज पूरा देश आपको श्रद्धा के भाव से नमन कर रहा है